प्रवाहा द्वारा कत्थक वर्कशॉप का होगा आयोजन - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

9 जून 2021

प्रवाहा द्वारा कत्थक वर्कशॉप का होगा आयोजन

डेस्क: प्रवाहा संस्था के बैनर तले 19 जून से 22 जून 2021 तक चतुर्थ गुरु-शिष्य परंपरा के तहत विश्व विख्यात कथक सम्राट पद्म विभूषण पं. बिरजू महाराज की सुपुत्री कत्थक गुरु विदुषी ममता महाराज के मार्गदर्शन में वर्चुअल कत्थक वर्कशॉप का आयोजन किया जा रहा है. जिनकी रुचि कत्थक सीखने में हो, वो इस वर्चुअल कत्थक वर्कशॉप में शामिल हो सकते हैं. यह वर्कशॉप 4 दिनों तक लगातार चलेगा. जूम एप के जरिए प्रतिभागी इसमें भाग ले सकेंगे. व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़कर प्रतिभागी वर्कशॉप के ए दिन पहले जूम एप का लिंक प्राप्त कर सकेंगे. 

वर्कशॉप के लिए निर्धारित समयावधि :- 

05:30 PM - 06:30 PM :- Junior Group (2nd year onwards) 

06:45 PM - 07:45 PM :- Medium Group (4th year onwards) 

08:00 PM - 09:00 PM :- Senior / Performer Group (5th Year Onwards) 


प्रतिभागियों को ईमेल और व्हाट्सअप के जरिए ही वर्कशॉप की सर्टिफिकेट प्रदान की जाएगी. इच्छुक लोग इस वर्कशॉप में भाग लेने के लिए संपर्क करें :- +91 9971994002, +91 7409708932

ई-मेल :- pravahainstitution@gmail.com

वेबसाइट :- www.pravahains.com

(रिपोर्ट:- ईमेल)

पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages