पहली पुण्यतिथि पर किया वृक्षारोपण - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

10 जनवरी 2022

पहली पुण्यतिथि पर किया वृक्षारोपण

मधेपुरा: कंप्यूटर के क्षेत्र में क्रांति लाने वाले समिधा ग्रुप के संस्थापक व संचालक संदीप सांडिल्य की पहली पुण्यतिथि शारीरिक शिक्षक संत कुमार ने अगवाई में संत अवध बिहारी महाविद्यालय के प्रांगण में वृक्षारोपण किया गया. साथ ही वहां मौजूद लोगों ने दो मिनट का मौन रख उन्हें श्रद्धांजलि दी. श्री कुमार ने कहा कि कोसी ही नहीं संपूर्ण बिहार में कंप्यूटर के क्षेत्र में क्रांति लाने वाले संदीप शांडिल्य का योगदान भुलाया नहीं जा सकता है.

उन्होंने युवा पीढ़ी को न्यूनतम शुल्क में कंप्यूटर की शिक्षा देकर विभिन्न कार्यालयों में रोजगार दिलवा कर युवाओं को आत्मनिर्भर बनाया है. वह हर समाजिक कार्य में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते थे जो कि युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है. उन्होंने कहा हम लोगों ने कोसी के एक महान व्यक्ति को खो दिया है जिनकी भरपाई नहीं की जा सकती है. 

मौके पर समिधा ग्रुप के कॉर्डिनेटर अंशु राज, एलएफ रौशन राठौर, आकाश कुमार, संतोष कुमार, सोनू कुमार, मनीष कुमार, सौरभ कुमार सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे. 
(रिपोर्ट:- ईमेल) 
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages