ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

Home Top Ad

Post Top Ad

28 मार्च 2026

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत

उदाकिशुनगंज: थाना क्षेत्र अंतर्गत बराटेनी गांव के समीप एनएच -106 पर गुरुवार देर रात ट्रैक्टर के धक्के से बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि पीछे बैठा उसका भाई घायल हो गया. जानकारी के अनुसार उदाकिशुनगंज नगर परिषद क्षेत्र के पंचवटी डोहटवारी वार्ड संख्या पांच निवासी डीलर अशोक पासवान के 25 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार आलमनगर स्थित एक निजी पेट्रोल पंप पर काम करता था. वह गुरुवार को भाई कुंदन कुमार के साथ बाइक से घर लौट रहा था. इसी दौरान बराटेनी गांव के पास ट्रैक्टर ने बाइक में धक्का मार दिया, जिससे चंदन कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. वहीं उसका भाई कुंदन कुमार बाल-बाल बचा. इधर पुलिस को सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार सदल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
(रिपोर्ट:- सोनू कुमार) 
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages