बिहार में परीक्षा के लिए 4 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, समस्तीपुर डिवीजन अलर्ट पर - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

16 जून 2026

बिहार में परीक्षा के लिए 4 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, समस्तीपुर डिवीजन अलर्ट पर

डेस्क: बुधवार को बिहार में होने वाली बड़ी परीक्षा को देखते हुए रेल प्रशासन ने परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए 4 स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है. भीड़ बढ़ने की आशंका के कारण समस्तीपुर डिवीजन को अलर्ट मोड पर रखा गया है. रेलवे के अनुसार ये ट्रेनें अलग-अलग रूट से पटना और आसपास के परीक्षा केंद्रों तक छात्रों को पहुंचाएगी. शेड्यूल इस प्रकार है: सहरसा से हाजीपुर के लिए ट्रेन दोपहर 2:00 बजे, दौराम मधेपुरा से हाजीपुर के लिए दोपहर 1:30 बजे, पूर्णिया कोर्ट से पाटलिपुत्र के लिए शाम 6:00 बजे और सुपौल से देवघर के लिए दोपहर 1:00 बजे रवाना होगी. रेलवे का मानना है कि इन ट्रेनों से छात्रों को पटना पहुंचने में आसानी होगी और नियमित ट्रेनों पर भीड़ का दबाव कम होगा. 


भीड़ नियंत्रण के लिए सहरसा जंक्शन पर विशेष इंतजाम किए गए हैं. यहां एक दर्जन से अधिक स्पेशल फोर्स के जवान तैनात किए गए हैं. RPF पोस्ट कमांडर धनंजय कुमार यादव मंगलवार से ही क्राउड कंट्रोल की निगरानी कर रहे हैं. रात में अतिरिक्त बल की तैनाती की गई है. DCI संजय कुमार खुद पूरे सिस्टम पर नजर रखे हुए हैं ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो. रेलवे ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें और प्लेटफॉर्म व ट्रेन के अंदर रेलवे कर्मियों के निर्देश मानें. अफवाहों पर ध्यान न देने को भी कहा गया है. अधिकारी लगातार अनाउंसमेंट के जरिए छात्रों को सही जानकारी दे रहे हैं. पटना में होने वाली परीक्षा राज्य के लाखों छात्रों के लिए अहम है. ऐसे में रेलवे की ये पहल समय पर पहुंचने और सुरक्षित यात्रा के लिहाज से राहत भरी है. प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि सभी ट्रेनें शेड्यूल के हिसाब से चलेंगी. रेलवे की ओर से सभी परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं दी गई हैं.

(रिपोर्ट:- सुनीत साना)

पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages