मधेपुरा: मंडल मसीहा एवं बिहार के भूतपूर्व मुख्यमंत्री बिंदेश्वरी प्रसाद (बी.पी.) मंडल की जयंती के अवसर पर मंगलवार को पुरानी बस स्टैंड स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया. इस मौके पर मुख्य सचेतक सह पूर्व मंत्री नरेंद्र नारायण यादव, पूर्व मंत्री सह सदर विधायक चंद्रशेखर यादव, जिलाधिकारी अभिषेक रंजन, आरक्षी अधीक्षक संदीप सिंह, एल.डी.एम. सह वरीय समाहर्ता अरुण कुमार सिंह सहित कई वरीय अधिकारियों, राजनीतिक दलों के नेताओं एवं समाजसेवियों ने बी.पी. मंडल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. इस अवसर पर वक्ताओं ने बी.पी. मंडल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे सामाजिक न्याय और पिछड़े वर्गों के अधिकारों के प्रबल पक्षधर थे. मंडल आयोग के अध्यक्ष के रूप में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका ने देश में सामाजिक एवं शैक्षणिक रूप से पिछड़े वर्गों के लिए अवसर और प्रतिनिधित्व की बहस को नई दिशा दी. उनके विचार और सामाजिक समानता के लिए किए गए प्रयास आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं. बी.पी. मंडल ने अपने सार्वजनिक जीवन में वंचित एवं पिछड़े वर्गों की आवाज को मजबूती से उठाया और सामाजिक न्याय की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया.
इस मौके पर भूपेंद्र यादव मधेपुरी, प्रो. बिजेंद्र यादव पूर्व जिलाध्यक्ष जदयू, प्रो. आलोक कुमार, नरेश पासवान, नीरज कुमार, महेंद्र पटेल, ध्यानी यादव पूर्व पार्षद सह सामाजिक कार्यकर्ता, आलोक कुमार मुन्ना पूर्व मुखिया, अमेश यादव, सरोजिनी कुमारी अधिवक्ता, वीरेंद्र पासवान जदयू नगर अध्यक्ष, दिवाकर कुमार समाजसेवी सहित अन्य लोग मौजूद थे. कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने बी.पी. मंडल के बताए सामाजिक न्याय, समानता और वंचित वर्गों के उत्थान के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया.
(रिपोर्ट:- ईमेल)
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....









