सम्मान सह होली मिलन समारोह का आयोजन - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

14 मार्च 2022

सम्मान सह होली मिलन समारोह का आयोजन

सिंहेश्वर: रविवार को सिंहेश्वर के पिपरा रोड स्थित शिवांश विवाह भवन में भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा मंडल कार्यसमिति बैठक में महिला सम्मान सह होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष वीणा देवी ने किया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष स्वदेश कुमार एवं महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रीता राय ने कहा कि आज देश में महिलाओं का सम्मान बढ़ा है और यही कारण है कि चार राज्यों के विधानसभा चुनाव में महिलाओं ने खुल कर केंद्र के मोदी सरकार को भरपूर वोट दिया. 

भाजपा सरकार द्वारा महिलाओं के हित में कई लाभकारी योजनाएं चलाई जा रही है. इससे प्रभावित हो कई महिलाओं ने आज संगठन की सदस्यता ग्रहण की है. वीणा देवी ने कहा कि सिंहेश्वर में बड़ी संख्या में महिलाओं का झुकाव भाजपा की ओर है, जल्द ही बड़ी संख्या में कई और महिलाएं पार्टी में जुड़ेंगी. मौके पर युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष संतोष मल्लिक एवं आईटी सेल जिला संयोजक अरविन्द मिश्रा ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा देश भर के महिलाओं को उज्ज्वला योजना के तहत रसोई गैस सहित कई अन्य फायदे देकर सम्मान देने का किया गया है.  
आयोजन में निशा देवी, हीरा देवी, मुन्नी देवी, किरण देवी, रीता देवी, मीणा देवी, महारानी देवी, पविता देवी, प्रतिमा देवी, नूतन देवी, लालमैन देवी, रंजन देवी, बीरो देवी, सोनी देवी, सुशीला देवी, जुली देवी, कुमकुम देवी, ललिता देवी, बॉबी देवी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं.
(रिपोर्ट:- ईमेल) 
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages