मधेपुरा: कानू हलवाई महासंघ की ओर से मंगलवार को नगर अध्यक्ष के आवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. मिलन समारोह की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष जय कुमार गुप्ता ने किया. इस मौके पर संगीत का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया. जहां युवा गायक व कोरोना योद्धा सुनीत साना होली गीत एवं जोगीरा गाकर लोगों को खूब गुदगुदाया. जिसका साथ नाल पर अमित आनंद ने दिया. समारोह को संबोधित करते हुए नगर अध्यक्ष जय कुमार गुप्ता ने कहा कि होली सद्भाव और खुशी का पर्व है. यह सब को सद्भाव और आपसी प्रेम व भाईचारा के रुप में मनाए.
उन्होंने कहा कि होली असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक भी है. उन्होंने इशारों में आगामी नगर निकाय चुनाव पर चर्चा करते कहा कि जिस वर्ग का संगठन है वह समाज सबसे ज्यादा मजबूत कहलाता है. उन्होंने कहा कि समाज को मजबूत बनाना है तो पहले शिक्षित बने. उसके बाद सामाजिक दायरा को बढ़ाएं. उन्होंने कहा कि हर हाल में हम लोग अपनी चट्टानी एकता बनाए रखें. इसी चट्टानी एकता के बल पर हम बड़ी से बड़ी लकीर इस शहर में खींच सकते हैं.
अतिथि के रूप में मौजूद आरईओ के जेई जयशंकर कुमार ने कहा कि अब समय आ गया है कि हम लोग पूरी ताकत के साथ संगठित हो जाए. उन्होंने कहा कि खुशी की बात है कि हम लोग मधेपुरा शहर में दूसरी सबसे बड़ी संख्या वाले जात है. बावजूद हमारी राजनीतिक व सामाजिक पहचान नहीं है. इसके लिए जरूरी है कि हम आगामी नगर निकाय चुनाव में अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी निभाएं. सामाजिक कार्यकर्ता गरिमा उर्विशा ने कहा कि मधेपुरा को यह सौभाग्य मिला है कि नगर निकाय चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं.
मौके पर एलआईसी के विकास अधिकारी अरुण कुमार साह, नारायण साह, रवि गुप्ता, संजय कुमार, गोपाल साह, अरुण साह, विक्की विनायक, गणेश पीटर, सुनील आर्ट्स, चुनचुन, मनोज कुमार, सुनील, विजय, अजय, लखन, विजय, अमित, सुमित, पवन, राहुल, कुंदन, लीजा, गणेश, गौरव, आलोक, अर्णव मोनू, संतोष, विजय, समेत अन्य लोग मौजुद थे.
(रिपोर्ट:- ईमेल)
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....








