स्वैच्छिक रक्तदान कर किया मिसाल कायम - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

13 मार्च 2022

स्वैच्छिक रक्तदान कर किया मिसाल कायम

मधेपुरा: रविवार को शहर की एक लड़की ने स्वैच्छिक रक्तदान कर मिसाल कायम की. छात्रा ब्यूटी कुमारी ने जिले में ऑक्सीजन गर्ल के नाम से प्रचलित रक्तवीरांगणा गरिमा के के नेतृत्व में अपना रक्तदान किया. बता दें कि गरिमा उर्विशा ने स्वयं 10 बार अपना रक्तदान किया है और जरूरत पड़ने पर सैंकड़ों लोगों को रक्त उपलब्ध कराकर मानवता की मिसाल कायम की है. ब्यूटी कुमारी ने स्वैच्छिक रक्तदान करते हुए कहा कि वह गरिमा के सामाजिक कार्यों से प्रेरित है और इसलिए कई दिनों से अपना रक्तदान करना चाहती थी मगर अबतक किसी कारण से रक्तदान नहीं कर पाई थी.  
उन्होंने कहा कि ये उनका पहला रक्तदान है जो उन्होंने रक्तवीरांगणा समाजसेविका गरिमा उर्विशा के नेतृत्व और रक्त अधिकोष प्रभारी राजकुमार पुरी की देखरेख में जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में किया है. राजकुमार पुरी ने भी समाजसेवा के लिए गरिमा की तत्परता और ब्यूटी की हिम्मत को सलाम करते हुए दोनों लड़कियों को अपनी शुभकामनाएँ दी. 
(रिपोर्ट:- सुनीत साना) 
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages