10 को कॉलेज का स्थापना दिवस समारोह - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

Post Top Ad

2 अप्रैल 2026

10 को कॉलेज का स्थापना दिवस समारोह

मधेपुरा: जिला मुख्यालय के विमेंस कॉलेज कौशल्याग्रम में शिक्षकों की एक बैठक परीक्षा नियंत्रक डॉक्टर माधव कुमार के नेतृत्व में आयोजित की गई. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि दस अप्रैल को दिन के ढाई बजे से कॉलेज की स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया जाएगा. वहीं एक दिन पूर्व छात्राओं के बीच खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि महिला टीचर्स के बीच चेयर रेस आयोजित किया जाएगा. विभिन्न प्रतियोगिताओं में सफल छात्राओं को स्थापना दिवस पर सम्मानित किया जाएगा. बैठक में शिक्षकों ने उद्घाटनकर्ता ,मुख्य अतिथि एवं अन्य के चयन के लिए कॉलेज के संस्थापक एवं प्रधानाचार्य को एकमत से अधिकृत किया. सबों ने एकमत से निर्णय लिया कि विमेंस कॉलेज कौशल्याग्रम के स्थापना दिवस समारोह को सफल बनाने में सभी अपना शत प्रतिशत सहयोग देंगे. 6 अप्रैल को संस्थापक एवं प्रधानाचार्य के नेतृत्व में समीक्षात्मक बैठक का निर्णय लिया गया. बैठक में डॉक्टर हर्ष वर्धन सिंह राठौर, डॉक्टर प्रभात रंजन, डॉक्टर सौरव कुमार, डॉक्टर कौशल कुमार, डॉक्टर रूपेश कुमार,  प्रो. अनिल कुमार, डॉक्टर नीलू कुमारी, डॉक्टर उपासना कुमारी, डॉक्टर रवीना प्रो. जयश्री,  प्रो. काजल, प्रो. अंकिता कुमारी, प्रो. शबाना परवीन, राजदीप कुमार, बादल कुमारी, प्रिंस कुमार, पूनम कुमारी आदि उपस्थित रहे. 
(रिपोर्ट:- ईमेल) 
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages