मधेपुरा: बढ़ते ठंड और शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन ने ठंड की छुट्टी को बढ़ा दिया है. डीएम के नए आदेश के अनुसार अब आगामी 20 जनवरी तक 8वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे. इससे पूर्व 16 जनवरी तक जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 8वीं तक की कक्षा के संचालन पर रोक लगया दिया था. लेकिन बढ़ते ठंड और शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन ने 8वीं तक के स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाने का फैसला लिया है. मधेपुरा डीएम विजय प्रकाश मीणा ने 8वीं तक के सभी स्कूलों को आगामी 20 जनवरी तक बंद करने का आदेश जारी कर दिया है. डीएम की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि जिले में ठंड का मौसम और कम तापमान अभी भी जारी है. जिसके कारण बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है. ऐसे में दंड प्रक्रिया संहिता, 1973 की धारा-144 के तहत जिला के सभी निजी और सरकारी स्कूलों (प्री-स्कूल एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों सहित) में वर्ग-8 तक शैक्षणिक गतिविधियों पर लगाए गए प्रतिबंध को 20 जनवरी तक बढ़ाया जाता है.
(रिपोर्ट:- सुनीत साना)
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

.jpeg)







