बैठक में चरणबद्ध आंदोलन की तैयारी पर चर्चा - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

Post Top Ad

14 जनवरी 2024

बैठक में चरणबद्ध आंदोलन की तैयारी पर चर्चा

मधेपुरा: ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय परिसर में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) की एक दिवसीय बैठक का आयोजन हुआ. एनएसयूआई जिलाध्यक्ष निशांत यादव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में बड़ी संख्या में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया. बैठक में मुख्य रूप से विश्वविद्यालय में व्याप्त अराजकता, कुव्यवस्था और भ्रष्टाचार, छात्रों के शोषण के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन के रणनीति पर चर्चा हुआ. बैठक को संबोधित करते हुए एनएसयूआई जिलाध्यक्ष निशांत यादव ने कहा कि आज जिस प्रकार से विश्वविद्यालय में अराजकता और कुव्यवस्था फैला हुआ है इससे यहां के छात्रों का भविष्य दांव पर लगा है. कुलपति महीनों से गायब है जिसका परिणाम यह है विश्वविद्यालय में शिक्षा माफियाओं, दलाल और बिचोलियाओ का अड्डा बन चुका है. 
प्रवेश, परीक्षा और परिणाम बेपटरी हो चुकी है. बीएनएमयू में पढ़ने वाले कोसी के लाखों गरीब बच्चों का भविष्य खतरे में है. उन्होंने कहा की जब विश्वविद्यालय में व्याप्त अराजकता और भ्रष्टाचार के खिलाफ छात्र संगठन आवाज उठाते है तो विश्वविद्यालय के अधिकारी छात्रों के आवाज को दबाने के लिय दमनात्मक कार्यवाई करती है. पिछले दिनों हमलोगों द्वारा किए जा रहे शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने पुलिसिया दमनात्मक किया एवं फर्जी मुकद्दामे कर हमलोगों को जेल में डाला गया. जिलाध्यक्ष निशांत यादव ने कहा की विश्वविद्यालय प्रशासन के दमन और जुल्म हमारे संघर्षों को नहीं रोक सकती है. हमारा संघर्ष कोसी क्षेत्र के लाखों गरीब बच्चों के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिय जारी रहेगा. 
जिलाध्यक्ष निशांत यादव ने कहा की आज विश्वविद्यालय को केंद्र सरकार आरएसएस का प्रयोगशाला बनाने की ओर प्रयास कर रही है. यही कारण है भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के नाम से लालू नगर हटाने का षडयंत्र किया जा रहा है. आरएसएस के इस एजेंडे को मधेपुरा के धरती पर प्रयोग होने नही दिया जाएगा. बैठक में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार, जिला सचिव सोनू कुमार, मधेपुरा प्रखंड संयोजक आशीष आनंद, निरंजन कुमार, कृष्णमोहण, रंजित कुमार राम, अंकेश कुमार, गमहरिय प्रखंड संयोजक नीतीश यादव, सतीश कुमार, टीपी कॉलेज संयोजक लालबहादुर, प्रदीप कुमार, सुनील कुमार, आनंद कुमार, ज्ञानू कुमार, रंजित कुमार, श्रवण कुमार, अभिषेक कुमार, नवीन कुमार, आशुतोष आनंद, मंजीत कुमार, कृष्णा कुमार समेत दर्जनों एनएसयूआई कार्यकर्ता मौजूद थे. 
(रिपोर्ट:- ईमेल) 
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages