मधेपुरा: सामाजिक संस्था संकल्प मैत्री फाउंडेशन, मधेपुरा के सदस्य दिव्यांशु द्यंश ने जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में स्वैच्छिक रक्तदान कर एक सराहनीय कार्य किया है. इस कार्य से जरूरतमंदों की जिंदगी बचाई जा सकती है और उनका यह कदम समाज के लिए प्रेरणास्रोत है. संकल्प मैत्री फाउंडेशन के संस्थापक सुनीत साना ने दिव्यांशु द्यंश की प्रशंसा करते हुए उनके सफल और स्वस्थ जीवन की मंगलकामना की और कहा कि यह संस्था आगे भी ऐसे ही सामाजिक कार्य करता रहेगा. उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है और दिव्यांशु जैसे युवाओं का यह कदम समाज के लिए एक आदर्श है. रक्तदान करने से न केवल जरूरतमंदों की जिंदगी बचाई जा सकती है बल्कि इससे स्वयं रक्तदाता को भी कई फायदे होते हैं. रक्तदान करने से शरीर में नई रक्त कोशिकाएँ बनती हैं और रक्तचाप भी नियंत्रित रहता है. इसलिए युवाओं को स्वयं आगे आकर रक्तदान करना चाहिए और समाज के लिए एक आदर्श बनना चाहिए.
रक्तदान के लिए बिहार सरकार द्वारा सम्मानित व संस्था के सदस्य गरिमा उर्विशा ने कहा कि दिव्यांशु द्यंश उनके छोटे भाई हैं. उन्हें उन पर गर्व है. उनका यह कदम समाज के युवाओं को भी प्रेरित करेगा. रक्तदान के समय गरिमा उर्विशा अपने भाई के साथ मौजूद थी. उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज स्थित ब्लड बैंक के कर्मचारियों ने रक्तदान के दौरान दिव्यांशु दयांश का खूब मनोबल बढ़ाया और काफी अच्छा व्यवहार किया. संकल्प मैत्री फाउंडेशन के इस कार्य की सराहना करते हुए स्थानीय लोगों ने कहा कि यह संस्था समाज के लिए एक महत्वपूर्ण कार्य कर रही है. हमें भी ऐसे कार्यों में सहयोग करना चाहिए.
(रिपोर्ट:- सविता नन्द कुमार)
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....







