मधेपुरा
बीएनएमयू में आगामी 20-22 मार्च तक आयोजित होने जा रहे दर्शन परिषद्, बिहार के 42 वें वार्षिक राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारी चल रही है.
आयोजन समिति के सदस्यगण लगातार विभिन्न महाविद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों का दौरा कर रहे हैं और बैठकों का दौर जारी है. इसी कड़ी में 6 मार्च को अपराह्न साढ़े बारह बजे साउथ कैम्पस स्थित केंद्रीय पुस्तकालय में एक बैठक का आयोजन किया गया है.
दर्शनशास्त्र विभाग के अध्यक्ष सह मानविकी संकायाध्यक्ष डाॅ. ज्ञानंजय द्विवेदी ने बताया कि इस बैठक में दर्शन परिषद् के आयोजन समिति के सभी सदस्यों और दर्शनशास्त्र के सभी शिक्षकों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों को आमंत्रित किया गया है. कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रेरित किया जा रहा है.
इसी कड़ी में बुधवार को शिक्षाशास्त्र विभाग, ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा में संपर्क एवं परिचर्चा का आयोजन किया. उन्होंने बताया कि अधिवेशन का मुख्य विषय शिक्षा, समाज एवं संस्कृति है. इसमें देश के कई प्रमुख दार्शनिक एवं विद्वान पहुँच रहे हैं. हम सबों को मिलकर सभी अतिथियों के स्वागत-सम्मान की सभी व्यवस्था करनी है.
हम सबों की यह प्राथमिक जिम्मेदारी है कि सभी अतिथियों को बेहतर भोजन, आवास एवं आतिथ्य मिले.

एक मार्च तक जमा होंगे शोध आलेख
आयोजन सचिव सह जनसंपर्क पदाधिकारी डाॅ. सुधांशु शेखर ने बताया अधिवेशन के अवसर पर एक स्मारिका का प्रकाशन किया जाएगा. इसके लिए शोध सार एवं शोध आलेख एक मार्च तक आलेख आमंत्रित किए गए हैं. 6 मार्च की बैठक में सभी प्राप्त आलेखों की समीक्षा की जाएगी.
(रिपोर्ट:- ईमेल)
(रिपोर्ट:- ईमेल)