गम्हरिया
गम्हरिया थाना क्षेत्र के परवाह नहर पुल के समीप बुधवार की रात फुलकाहा निवासी नारायण यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई.
नारायण यादव की पत्नी रंजू देवी ने गम्हरिया थाना में आवेदन देकर बताया कि उनके पति अपने भांजा राजकुमार के साथ बेलवा गांव से कमल यादव के घर से भोज खाकर बहन के पास टेरीही गांव जा रहे थे.
इसी क्रम में फुलकाहा निवासी श्याम यादव, रामचंद्र यादव, राजू यादव, कईलू यादव, नुनु लाल यादव, मनोज यादव, नीलम देवी, छनित देवी ने परवाह पुल के पास घेर लिया और गोली मारकर हत्या कर दी. भांजा किसी तरह वहां से जान बचाकर भाग गया और लोगों को उक्त घटना की सूचना दी.
घटना की जानकारी मिलते ही गम्हरिया थानाध्यक्ष सुबोध कुमार गुप्ता ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा भेज दिया. अभियुक्त के घर छापामारी की गई. इस मामले में मधेपुरा एसडीपीओ मो. वशी अहमद घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जांच की.
उन्होंने बताया कि बहुत जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिए जाएगा. बताया जा रहा है कि लगभग 8 साल पूर्व से ही इन दोनों के बीच दुश्मनी चलती आ रही है. एक पपीता के पेड़ को लेकर नारायण यादव ने श्याम यादव की मां को मार दिया था. जिस पर गुस्सा होकर श्याम यादव ने नारायण यादव के पिता की हत्या कर दी.
उसके बाद दोबारा नारायण यादव की भी हत्या कर दी गई. थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि मृतक नारायण यादव पूर्व से हत्या के मामले में फरारी था. इस घटना से लेकर गांव में मातम छाया हुआ है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
(रिपोर्ट:- मिथिलेश कुमार)