![]() |
| नवाचार रंगमंडल की प्रस्तुति |
सिंहेश्वर महोत्सव के मंच पर बुधवार को स्थानीय कलाकारों ने अपनी कला संस्कृति का अनूठा प्रदर्शन किया. गायक नारायण कुमार के गीत से कार्यक्रम की शुरुआत हुई.
उसके बाद गायक श्रवण कुमार, पुष्पलता कुमारी, धीरेंद्र यादव और शिवाली के गीतों को दर्शकों ने खूब सराहा. स्थानीय कलाकार आदित्य ने रिकार्डिंग डांस की प्रस्तुति दी. महोत्सव में नवाचार रंगमंडल के कलाकारों ने लोगों को देशभक्ति गानों पर झूमने पर विवश कर दिया. कलाकारों ने देशभक्ति जुड़े एक से बढ़कर एक गानों पर झांकियां प्रस्तुत की.
![]() |
| पार्श्वगायक विपिन सचदेवा |
स्थानीय कलाकारों के दौर में कत्थक नृत्यांगना कुमारी चंदा ने अपनी बेहतर प्रस्तुति से दर्शकों को भाव विभोर किया. ग्रीन फील्ड इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने लोकगीत पर नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया. वही महोत्सव में बॉलीवुड के पार्श्व गायक विपिन सचदेवा ने अपनी प्रस्तुति से महोत्सव के आखिरी पल को यादगार बना दिया. अपनी गायिकी के लिए मंच पर विपिन सचदेवा के पहुंचते ही दर्शकों में भारी उत्साह दिखा.
![]() |
| ग्रीन फील्ड इंटरनेशनल स्कूल की प्रस्तुति |
हजारों की संख्या में श्रोताओं को उनकी सुरीली आवाज ने दीवाना बना दिया. उन्होंने जब "ये रेशमी जुल्फें" गीत की प्रस्तुति दी तो दर्शकों के बीच तालियों की गड़गड़ाहट शुरू हो गयी. हजारों की संख्या में श्रोताओं ने खड़े होकर उनका सम्मान किया. विपिन सचदेवा की प्रस्तुतियों के बीच सबसे मजेदार पल तब आया जब उनके गीतों पर सुर में सुर मिलाकर दर्शक भी गुनगुनाने लगे.
विपिन सचदेवा ने अपनी गायिकी से पूरे महोत्सव को न केवल यादगार बनाया बल्कि अपनी प्रतिभा की अमिट छाप भी छोड़ी. कार्यक्रम के दौरान उन्होंने विभिन्न फिल्मों के रोमांचक गीतों से घंटो दर्शकों का मनोरंजन किया. सिंहेश्वर महोत्सव की आखिरी शाम को यादगार बनाने मेंं स्थानीय कलाकारों ने भी अहम योगदान दिया. कार्यक्रम स्थल पर दर्शक विपिन सचदेवा का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे.
जैसे हीं वे मंच पर पहुंचे कि फैंस का क्रेज बढ़ गया. क्या बच्चे क्या महिलाएं सभी ने विपिन सचदेवा के गानो पर खूब ठुमके लगाए. जिला प्रशासन की ओर से सभी विपिन सचदेवा सहित सभी स्थानीय कलाकारों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया.
(रिपोर्ट:- गणेश कुमार गुप्ता / फोटोग्राफ:- दिलखुश)










