एकीकरण शिविर हेतु प्रतिभागी रवाना - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

Post Top Ad

27 फ़रवरी 2020

एकीकरण शिविर हेतु प्रतिभागी रवाना

मधेपुरा
विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग (झारखंड) में 28 फरवरी से 5 मार्च, 2020 तक राष्ट्रीय एकीकरण शिविर का आयोजन सुनिश्चित है. इसमें सहभागिता हेतु भूपेन्द्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा के चार स्वयंसेवक रवाना हुए.
                ये हैं, निकिता आनंद, एएलवाई काॅलेज, त्रिवेणीगंज (सुपौल) एवं क्रांति कुमारी, बीएनएमभी काॅलेज, साहुगढ़ (मधेपुरा) और प्रेम कुमार सिंह, एमएचएम काॅलेज, सोनवर्षा (सहरसा) एवं कृष्ण कुमार, यूभीके कालेज, कड़ामा (मधेपुरा). स्वयंसेवकों को कुलपति डाॅ. अवध किशोर राय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.
                           कुलपति ने कहा कि सभी प्रतिभागी यात्रा में सावधानी बरतें और हर समय अनुशासित रहें. कार्यक्रम समन्वयक डाॅ. अभय कुमार ने बताया कि शिविर के लिए चयनित स्वयंसेवक सांस्कृतिक कार्यक्रम, शास्त्रीय नृत्य, शास्त्रीय गायन, शास्त्रीय वादन, लोक नृत्य एवं लोक गीत आदि में निपुण हैं और निबंध लेखन एवं भाषण आदि में दक्ष हैं.

                          प्रतिभागियों को विश्वविद्यालय से कार्यक्रम से संबंधित एक्शन फोटोग्राफ, पोस्टर, बैनर आदि लेकर जाना है. इसके अलावा अपने क्षेत्र के पारंपरिक वेशभूषा, क्षेत्रीय हस्तशिल्प, पोस्टर चार्ट इत्यादि के साथ-साथ बैच, आई. कार्ड और तीन पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ साथ रखना है.
                        इस अवसर पर सामाजिक विज्ञान संकायाध्यक्ष डाॅ. आर. के. पी. रमण, डाॅ. अशोक कुमार यादव, डाॅ. रीता सिंह, सुभाष झा, डाॅ. नवीन कुमार सिंह, डाॅ. दीनानाथ मेहता, डाॅ. सुनील कुमार यादव, डाॅ. नारायण कुमार, जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. सुधांशु शेखर, शोधार्थी सौरभ कुमार, डेविड यादव आदि उपस्थित थे.
(रिपोर्ट:- ईमेल) 

Post Bottom Ad

Pages