मधेपुरा
ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा में नैक मूल्यांकन को लेकर नए सिरे से तैयारियाँ शुरू हो गई हैं. इस बावत शुक्रवार को प्रधानाचार्य डॉ. के. पी. यादव की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया.
इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने कहा कि इस महाविद्यालय का गौरवशाली इतिहास रहा है. हम इसके गौरव को वापस लाने में लगे हैं. हमारा प्रयास है कि महाविद्यालय को नैक से बेहतर ग्रेड मिले. उन्होंने बताया कि महाविद्यालय में नैक मूल्यांकन को लेकर विभिन्न कमेटियों का गठन किया जा रहा है.
इसमें पूर्ववर्ती छात्र संघ, शिकायत निवारण कोषांग, एंटी रैगिंग सेल, सेमिनार-कांफ्रेंस कमिटी, पब्लिकेशन कमिटी आदि का गठन किया जा रहा है. इस अवसर पर डाॅ. ए. के. मल्लिक, डाॅ. रतनदीप, डाॅ. उदय कृष्ण, डाॅ. शिवनंदन कुमार, डाॅ. सुमन कुमार, डाॅ. सुधांशु शेखर, डाॅ. जावेद अहमद, डाॅ. अमित कुमार, डाॅ. आशुतोष कुमार, डाॅ. मिथिलेश कुमार सिंह, डाॅ. विजया, खुशबू शुक्ला आदि उपस्थित थे.
(रिपोर्ट:- ईमेल)