स्कूल में आंखों का हुआ मुफ्त जांच - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

Post Top Ad

29 फ़रवरी 2020

स्कूल में आंखों का हुआ मुफ्त जांच

मधेपुरा
विजन विक समापन अवसर पर शहर के इंडो अमेरिकन मोंटेसरी प्री स्कूल और गिरिजा कपिल देव इंटर कॉलेज परिसर में आंखों के मुफ्त जांच शिविर का आयोजन किया गया.
                        लायंस क्लब द्वारा आयोजित फ्री आई चेक अप कैंप में एक सौ से अधिक छात्रों और अभिभावकों के आंखों के जांच की गई. इस अवसर पर लायंस क्लब के अध्यक्ष डॉक्टर एसएन यादव और सचिव डॉक्टर आरके पप्पू ने कहा कि लायंस क्लब इंटरनेशनल समाज के हर वर्गों के लोगों के साथ खड़ा है.
                        देश से अंधापन दूर करने को लेकर विजन विक के दौरान विभिन्न जगहों पर आई कैंप लगाया गया, जिसमें अधिकांश बच्चों के आंखों की जांच कर जरूरत पड़ने पर उसका इलाज किया गया. डॉक्टर पप्पू ने बताया कि लायंस क्लब पूरे बिहार में 40 हजार लोगों के आंखों का जांच कर चुका है. जिसमें से 6000 को मोतियाबिंद का ऑपरेशन कर अंधापन दूर करने का प्रयास किया गया.

                            उन्होंने बताया कि आंख मनुष्य के शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग होता है इसकी सुरक्षा करना हम सबों का कर्तव्य है. आईएमए के अध्यक्ष डॉ मिथिलेश कुमार ने कहा कि जानकारी के अभाव में लोग कभी-कभी अपनी आंखों की रोशनी को देते हैं इसके लिए उन्हें समय-समय पर इसकी जांच कराते रहना चाहिए.
                             समारोह का संचालन सीएम साइंस कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर एवं प्रांगण रंगमंच अध्यक्ष डॉ संजय कुमार परमार ने किया. इंडो अमेरिकन स्कूल के निर्देशिका संगीता यादव और प्राचार्य अर्पणा कुमारी ने बुके और मोमेंटो देकर अतिथियों को सम्मानित किया. उन्होंने कहा कि लायंस क्लब द्वारा कार्यक्रम बच्चों के भविष्य के लिए बहुत ही अच्छा होगा.
                     मौके पर डॉक्टर संजय कुमार, डॉक्टर जाहिद, मनीष सर्राफ, मंजू देवी, विकास, ओम श्रीवास्तव, बलवंत, नैंसी कुमारी व अन्य मौजूद थे.

Post Bottom Ad

Pages