मधेपुरा
प्रति कुलपति डाॅ. फारूक अली ने शनिवार को ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा में चल रही परीक्षाओं का औचक निरीक्षण किया.
केंद्राधीक्षक डाॅ. के. पी. यादव ने बताया कि यहाँ एम. एड. प्रथम सेमेस्टर एवं तृतीय सेमेस्टर और बी. एलआईएस. की परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचामुक्त रूप से संचालित हो रही है. प्रति कुलपति ने बताया कि विश्वविद्यालय सत्र नियमितिकरण हेतु प्रतिबद्ध है. शीघ्र ही चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा तिथि घोषित की जाएगी.
साथ ही शीघ्र ही पीएएटी-2020 का आयोजन किया जाएगा. इस अवसर पर महाविद्यालय निरीक्षक (कला एवं विज्ञान) डाॅ. ललन प्रसाद अद्री और जनसंपर्क पदाधिकारी डाॅ. सुधांशु शेखर भी साथ थे.
(रिपोर्ट:- ईमेल)