गम्हरिया
गम्हरिया प्रखंड मुख्यालय के वार्ड नंबर 11 में सरकारी जमीन से बने घर को अतिक्रमण मुक्त कराया. अंचलाधिकारी रमेश कुमार सिंह एवं थानाध्यक्ष सुबोध कुमार गुप्ता के संयुक्त नेतृत्व में बुलडोजर चला कर आधे दर्जन से अधिक सड़क किनारे से अतिक्रमणमुक्त कराया गया.
जहां कुछ लोगों द्वारा सड़क के किनारे को अवैध रूप से दखल कर सड़क को अपने कब्जे में कर लिए थेे. जिसमें सड़क पर ही घर बने रहने के कारण लोगों को परेशानी होती थी. जिसको लेकर वार्ड नंबर 11 के ही रहने वाले संजय ठाकुर के द्वारा अंचल के कार्यालय में सड़क अतिक्रमण मुक्त कराने का आवेदन दिया गया था.
इसी आवेदन के आलोक में प्रखंड के अंचलाधिकारी व थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार गुप्ता ने अपने दलबल के साथ मिलकर सड़क के दोनों किनारे तक सड़क पर बुलडोजर चला कर अतिक्रमण मुक्त कर हटाया गया. इस बबात सीओ रमेश कुमार सिंह ने बताया कि संजय ठाकुर ने सड़क बनाने को लेकर कार्यालय में आवेदन दिया था.
जिसके बाद सरकारी अमीन से चिन्हित कराकर 11 आदमी का पूणरुपेण से हटा दिया गया. शेष को आंशिक रूप से हटाया गया.
(रिपोर्ट:- मिथिलेश कुमार)