बीएनएमयू : डिग्री पार्ट थ्री का परीक्षा परिणाम जारी, रिजल्ट जानने के लिए क्लिक करे - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

Post Top Ad

1 मार्च 2020

बीएनएमयू : डिग्री पार्ट थ्री का परीक्षा परिणाम जारी, रिजल्ट जानने के लिए क्लिक करे

मधेपुरा 
बीएन मंडल विश्वविद्यालय ने कोसी प्रमंडल के डिग्री पार्ट थ्री-2019 का परीक्षा परिणाम रविवार को जारी कर दिया. 
                कुल 20532 में से 15 हजार छात्र उत्तीर्ण हुए हैं जबकि 1531 छात्र फेल कर गए हैं. 4 हजार छात्रों का रिजल्ट पेंडिंग रखा गया है. छात्र www.nictpatna.com/bnmu-result-2019 पर अपना रिजल्ट देख सकते हैंं. 
                       प्रति कुलपति डॉ. फारुक अली ने बताया कि कोसी प्रमंडल के छात्रों का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. जल्द ही पूर्णिया प्रमंडल के छात्रों का भी रिजल्ट जारी किया जाएगा. 
                उन्होंने कहा कि बीएडसीईटी के लिए आवेदन करने के इच्छुक छात्र-छात्राएं ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

Post Bottom Ad

Pages