मधेपुरा
शिक्षा विभाग, बिहार सरकार, पटना के पत्रांक- 15/ एम 1-20/ 2020-451, दिनांक-26. 02. 2020 के आलोक में सभी विश्वविद्यालयों/ महाविद्यालयों में प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को 'जल-जीवन-हरियाली दिवस' का आयोजन किया जाना है.
इसको लेकर राष्ट्रीय सेवा योजना, ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा में प्रथम 'जल-जीवन-हरियाली दिवस' मंगलवार को पूर्वाह्न ग्यारह बजे से बारह बजे तक आयोजित है. प्रधानाचार्य डॉ. केपी यादव ने बताया कि इस अवसर पर 'सौर ऊर्जा के उपयोग को प्रोत्साहन एवं उर्जा की बचत पर बल' विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया गया है.
यह कार्यक्रम महाविद्यालय के शिक्षाशास्त्र विभाग की गैलरी संख्या-2 में आयोजित होगा. इसमें महाविद्यालय के सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति आवश्यक है. इस दौरान 'सौर ऊर्जा के उपयोग को प्रोत्साहन एवं ऊर्जा की बचत पर बल' पर परिचर्चा आयोजित की जाएगी.
कार्यक्रम के प्रथम 15 मिनट में प्रतिभागियों को 'जल जीवन हरियाली अभियान' के 11 अवयवों के संबंध में जानकारी दी जाएगी. इसके बाद चयनित विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया जाएगा.
(रिपोर्ट:- ईमेल)