दिन भर जाम से हांफता रहा बाजार - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

Post Top Ad

2 मार्च 2020

दिन भर जाम से हांफता रहा बाजार

सिंहेश्वर
प्रखण्ड क्षेत्र सिंहेश्वर रविवार को  सुबह से शाम तक लंबी जाम से बाजार हांफता रहा. सिंहेश्वर बाजार में जाम की समस्या से लोगों को प्रतिदिन जूझना पड़ रहा है.
                 जाम का प्रमुख कारण सड़क किनारे ऑटो खड़ा कर यात्री को चढाना उतारना एवं सँकड़ी सड़क है. दो पहिया व चार पहिया वाहनों को भी सड़क किनारे खड़ा करने से बाजार में हमेशा जाम लगा रहता है. शहर में सही तरीके से ट्रैफिक व्यवस्था नहीं है. इसकी वजह से शहर के दुकानदार, व्यवसायी, पैदल चलने वाले लोग, वाहन चालक परेशान होने को विवश हो रहे हैं.
                    जाम की वजह से स्कूली वाहन, एंबुलेंस भी घंटों तक जाम में फंसे रहते हैं. जिसके कारण काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. रविवार को पूरे शहर में जाम की समस्या से लोग जूझते रहे. कहीं पर भी ट्रैफिक पुलिस जाम को हटाने की दिशा में काम नहीं कर रही थी. जिसके कारण लोग घंटों तक जाम से परेशान होते रहे.
                              यह स्थिति किसी एक दिन की नहीं है बल्कि प्रतिदिन का यही आलम है. रोजाना सिंहेश्वर वासियों को इस जाम की समस्या से जूझना पड़ता है. जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. मिनटों का सफर घंटों में तय करना पड़ रहा है. लोगों को खरीदारी करने व आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
                       सब्जी मंडी सड़क किनारे होने के कारण लोग सड़क पर ही वाहन खड़ी करके सब्जी की खरीददारी करते है. सिंहेश्वर में एक भी बाईपास नहीं होने के कारण छोटी-बड़ी सभी गाड़ियों को मेन रोड से ही होकर गुजरना पड़ता है. सड़क किनारे वाहन खड़ा करने के कारण सकरी सड़क और ज्यादा सकरी हो जाती है.
                                यदि बड़ी ट्रक बाजार में प्रवेश कर जाए तो स्थिति और भी भयावह हो जाती है और लोगों को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ता है. गौरतलब हो की सड़कों पर दोनों ओर से दोपहिया वाहनों के लगने से सड़कों की चौड़ाई बहुत ही कम हो जाती है और सड़कों पर आवागमन करने में कठिनाई होती है.
(रिपोर्ट:- ईमेल) 

Post Bottom Ad

Pages