![]() |
| राज्यपाल फागु चौहान |
मधेपुरा
बिहार के 4 विश्वविद्यालयों के कुलपति को नीतिगत निर्णय लेने पर राजभवन ने रोक लगा दी है. राजभवन के अपर मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा ने पत्र जारी कर कहा है कि भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा, कामेश्वर सिंह संस्कृत विश्वविद्यालय, दरभंगा, पटना विश्वविद्यालय, पटना और ललित नारायण मिश्रा विश्वविद्यालय, दरभंगा के कुलपति का कार्यकाल कुछ महीनों में खत्म होने वाला है.
जिसके कारण इन विश्वविद्यालयों के कुलपति को नियुक्ति या स्थानांतरण करने पर रोक लगाया गया है. साथ ही वे अन्य कोई नीतिगत निर्णय भी नहीं ले सकते हैं. पत्र में कहा गया है कि इस तरह किसी भी नई योजना या अन्य नए कार्य जिसमें वित्तीय दायित्व का निर्धारण हो रहा है, वैसे निर्णय नहीं लिए जाएं. विशेष परिस्थिति में अगर कोई नीतिगत या वित्तीय निर्णय लेने की आवश्यकता होती है तो कुलाधिपति से पूर्व अनुमति प्राप्त कर अग्रेतर कार्रवाई करेंगे.









