धूमधाम से मनाया छठा स्थापना दिवस सह सम्मान समारोह - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

Post Top Ad

6 मार्च 2020

धूमधाम से मनाया छठा स्थापना दिवस सह सम्मान समारोह

सहरसा
शहर के सुपर बाजार स्थित लक्ष्मीनाथ गोसाई कला भवन में गुरुवार को ऑल इंडियन रिपोर्टर एसोसिएशन (आईरा) का छठा स्थापना दिवस सह पत्रकार सम्मान समारोह समारोह पूर्वक मनाया गया.
                  समारोह का विधिवत उद्घाटन आईरा राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर तारिक जकी, फ़ैशन डिजाइनर नीतीश चंद्रा, शारदा नितीश चंद्रा, प्रदेश अध्यक्ष डॉ सुमन मिश्रा, सुदर्शन प्रसाद, रीता प्रसाद, प्रदेश सचिव निरव समदर्शी, जिला अध्यक्ष रंजीत सिंह, उपाध्यक्ष मुकेश चुन्नु ने संयुक्त रूप से फीता व केक काटकर किया.
                        संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर तारिक जकी ने पत्रकारों के हित से संबंधित विषय पर विस्तार से चर्चा करते हुए बिहार सरकार एवं केंद्र सरकार से पत्रकार सुरक्षा कानून अविलंब लागू करने की मांग की. वहीं रीता प्रसाद ने पत्रकार हित एवं सुरक्षा कानून को विशेष पर चर्चा करते हुए कहा सर्दी-गर्मी बरसात में बिना वेतन के काम करने वाले पत्रकार के हित में कोई सरकार कुछ भी नहीं सोचता है.

                              बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की सरकार ने पत्रकार को ₹5000 मासिक भत्ता देने की भी बात कही थी. पर जिसके बाद नीतीश सरकार ने उसे ठंडे बस्ते में डाल दिया. मौके पर अतिथियों एवं सभी जिले के जिलाध्यक्ष को प्रतीक चिन्ह, अंगवस्त्र एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया.
                      वहीं मैथिल पुत्र के नाम से मशहूर गायक जितेंद्र जितु के नेतृत्व में स्थानीय कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर उपस्थित अतिथियों को झूमने पर मजबूर कर दिया. कार्यक्रम की शुरूआत गायिका अन्नु प्रिया ने मैथिली भाषा में स्वागत गीत प्रस्तुत कर कोसी की परंपरा को जीवित कर दिया.
                   उसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम में जितेंद्र जीतू, जितेन्द्र जितु, सुन्दर सामंजस, राहुल सिंह, मुकेश मिलन सहित अन्य कलाकारों ने एक बढ़ कर एक हिंदी, भोजपुरी, मैथली गीतों की प्रस्तुति देकर समारोह को यादगार बना दिया. पत्रकारों के विशेष मांग पर कार्यक्रम के अंत में उक्त सभी गायकों ने होली गीतों की प्रस्तुत कर फगुआ बयार लुटाई.
                      जहां मौजूद पत्रकार थिरकने पर मजबूर हो गए. मधेपुरा से पहुंचे पत्रकार व गायक धीरेन्द्र कुमार यादव ने भी मो. रफी के गए हुए गीत गाकर समारोह में चार चांद लगा दिया.
                      आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से कुणाल किशोर, आशीष झा, रितेश हन्नी, सुभाष चन्द्र झा, आशुतोष कुमार झा समेत कई अन्य की संगठन से जुड़े लोगों की भूमिका अहम रही.
(रिपोर्ट:- ईमेल) 

Post Bottom Ad

Pages