शुक्रवार को जन अधिकार पार्टी द्वारा होली के शुभ अवसर पर की गरीबों के बीच वस्त्र वितरण कर साझी खुशी-साझा उमंग मनाने का कार्यक्रम वैशाली गोलम्बर, पटना के पास मनाया गया.
जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राजेश रंजन उर्फ पप्पू ने मीडिया बंधु को संबोधित करते हुए कहा कि एक तरफ जहां देश पूंजीपतियों के हाथों में चला गया है दूसरी तरफ गरीबों में किसी भी त्योहार को लेकर उत्साह नहीं दिख रहा है इसीलिए हमने पार्टी की और से गरीबों के बीच एक छोटी सी खुशी मनाने का काम किया है.
गरीबों, बेसहारा और मजदूर वर्ग के लोग जो बिहार के अन्य जिलों से आकर यहां ठेला रिक्शा चलाते हैं उनके बीच हमने कपड़े बाँटने का काम किया है. इस आयोजन में मुख्य रूप से पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष राजू दानवीर, प्रदेश महिला प्रकोष्ठ की कार्यकारी अध्यक्ष सुग्गन, पूर्व मुखिया जगदीश राय, युवा परिषद के प्रदेश महासचिव सन्नी यादव एवम छात्र परिषद के प्रदेश अध्यक्ष विशाल कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष फैज़ अख्तर, पुसू संयुक्त सचिव आमिर राजा, प्रदेश महासचिव रवि रंजन, आदित्य मिश्रा, आशीष यादव, अभिषेक यादव, विशाल यादव, मुलायम यादव, दीपक कुमार सहित अनेक छात्र नेता शामिल हुए.
(रिपोर्ट:- ईमेल)








