जनप्रतिनिधियों ने मंदिरों में की सफाई की शुरूआत - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

Post Top Ad

15 जनवरी 2024

जनप्रतिनिधियों ने मंदिरों में की सफाई की शुरूआत

मधेपुरा: 22 जनवरी को अयोध्या मंदिर में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर 14 से 22 जनवरी तक स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है. जिसमें सभी मंदिरों और पूजा स्थलों के आसपास क्षेत्र में साफ सफाई के साथ मंदिरों को सुसज्जित किया जाएगा. इसी तारतम्य में सोमवार को बिहार विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष हरी साहनी के द्वारा सदर प्रखंड के साधुवा गांव स्थित आनंद वाटिका पंचमुखी हनुमान मंदिर की साफ सफाई की गई. उन्होंने बताया कि जिले के सभी नगरों, बाजारो और गांवों में स्थित सभी छोटे-बड़े मंदिर व देवालयों में बड़े पैमाने पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा. 

इस अभियान में सभी जनप्रतिनिधि गण सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बढ़-चढ़कर के हिस्सा लेंगे. उन्होंने बताया कि 22 जनवरी के 1 दिन पूर्व में ही आसपास के सभी श्रद्धालुओं को 10 बजे के लिए स्थानीय मंदिर पर आमंत्रित करना है. मौके पर जिलाध्यक्ष दीपक यादव, प्रदेश मंत्री स्वदेश कुमार, आभाष आनद, गुलजार बंटी, अभिषेक साह,अरुण ऋषिदेव, विनोद सरदार, संतोष मल्लिक, राजीव यादव, अमोल राय, गोपी पंडित, राजेश दास उपस्तिथ हुए. 
(रिपोर्ट:- सुनीत साना) 
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages