हथियार के साथ दो बदमाश को किया गिरफ्तार - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

Post Top Ad

14 जनवरी 2024

हथियार के साथ दो बदमाश को किया गिरफ्तार

मधेपुरा: भर्राही ओपी क्षेत्र से मद्यनिषेध विभाग ने दो बदमाशों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. जो किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। गिरफ्तार बदमाशों के पास से एक कट्टा और 2 कारतूस बरामद हुए. मद्यनिषेध अधीक्षक सुरेंद्र प्रसाद ने कहा कि गिरफ्तार दोनों युवक को भर्राही ओपी पुलिस को सौंप दिया गया. उन्होंने बताया कि शनिवार की शाम भर्राही ओपी क्षेत्र के नेहालपट्टी चौक पर शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ उत्पाद टीम के साथ चेकिंग अभियान चलाया गया. इसी दौरान एक बाइक सवार को रोका गया. 

तलाशी लेने पर उसके जैकेट से एक कट्टा और दो कारतूस बरामद किया गया. गिरफ्तार एक युवक भर्राही ओपी क्षेत्र के नेहालपट्टी वार्ड-7 निवासी कैलाश प्रसाद यादव का बेटा दीपक कुमार (25) है. दूसरे युवक की पहचान मरुआहा वार्ड-06 निवासी रामू शर्मा के बेटे रंधीर कुमार (25) के रूप में हुई. भर्राही ओपी अध्यक्ष मनोज कुमार बच्चन ने बताया कि गिरफ्तार दोनों युवक से पूछताछ की जा रही है. साथ ही उसके आपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है. 
(रिपोर्ट:- मनीष कुमार) 
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages