मधेपुरा: महिला एवं बाल विकास निगम के निदेशानुसार शुक्रवार को जिला मुख्यालय के कला भवन में "बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ" योजनांतर्गत जिला प्रशासन सौजन्य से राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ अपर समाहर्ता अरुण कुमार सिंह, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी-सह-नोडल पदाधिकारी, रश्मि कुमारी, अपर समाहर्ता विभागीय जांच शिशिर कुमार, डॉ भूपेंद्र मधेपुरी, स्काउट अयुक्त जयकृष्ण यादव, समाजसेवी शौकत अली एवं केंद्र प्रशासक कुमारी शालिनी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत केशव कन्या उच्च विद्यालय के छात्रों के द्वारा स्वागत गीत से किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अपर समाहर्ता अरुण कुमार सिंह ने स्वामी विवेकानंद के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हम सभी एक ऐसे अवसर पर एकजुट हुए हैं जो युवा पीढ़ी का उत्थान का संकेत है. यह दिन हमें स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन को समर्पित करने का अवसर देता है. जो नेतृत्व, उत्साह, ज्ञान और समर्पण के प्रति उदाहरण है. हमारे युवा ऊर्जावान और रचनात्मक है. इस देश के भविष्य का निर्माण करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं. वह नए विचारों, कल्पना और उत्साह के साथ समृद्धि की ओर बढ़ सकते हैं. युवा शक्ति ही एक मजबूत राष्ट्र का निर्माण कर सकती है. नोडल पदाधिकारी रश्मि कुमारी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी ने कहा था की उठो जागो और तब तक बढ़ते रहो कि जब तक लक्ष्य की प्राप्ति नहीं हो जाए. इसी कथन का अनुसरण करते हुए हमें अपने लक्ष्य की ओर बढ़ाना चाहिए. कार्यक्रम में विभिन्न सरकारी, गैर सरकारी स्कूलों के छात्रों के अलावे स्थानीय संस्थानों से जुड़े कलाकारों ने गायन, नृत्य, नाटक, भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लिया. प्रतियोगिता में शामिल होने वाले सभी संस्थाओं एवं स्कूली छात्रों को जिला प्रशासन की ओर से सम्मानित किया गया.
मौके पर अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, उदाकिशुनगंज, बन्दना घोष, जिला मिशन समन्वयक मो इमरान आलम, लैंगिक विशेषज्ञ राजेश कुमार, डॉ सुरेश कुमार, संतोष कुमार, केशव कुमार, विकास कुमार, दिलखुश कुमार, समाजसेवी सौरव कुमार, खुशी कुमारी, प्रियंका, सृष्टि, चंदा, रानी, मीनाक्षी राज, सुलोचना, चित्रकला में विद्या कुमारी, दिव्या कुमारी, रानी कुमारी के साथ-साथ विभिन्न विद्यालय के सैकड़ों छात्र एवं छात्राएं मौजूद थे.मंच संचालन शारीरिक शिक्षक अरुण कुमार ने किया.
(रिपोर्ट:- ईमेल)
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....











