मधेपुरा: एसपी राजेश कुमार ने जिले के 10 थानाध्यक्षों, ओपी अध्यक्ष और 49 दारोगा का तबादला किया है. तबादला किए गए सभी पुलिस पदाधिकारी को 24 घंटा के अंदर योगदान का निर्देश दिया गया है. इसमें कुछ दिन पूर्व ही मधेपुरा सदर थानाध्यक्ष बनाए गए राजकिशोर मंडल के नाम भी शामिल हैं. एसपी कार्यालय से जारी आदेश में उदाकिशुनगंज थानाध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी को मधेपुरा सदर थानाध्यक्ष बनाया है. वहीं, सदर थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल को उदाकिशुनगंज का थानाध्यक्ष बनाया गया है. अरार ओपी अध्यक्ष विकास कुमार को गम्हरिया थानाध्यक्ष, अरार ओपी के दारोगा पप्पू कुमार को अरार ओपी अध्यक्ष बनाया गया है.
बिहारीगंज के दारोगा अमित रंजन को बिहारीगंज थानाध्यक्ष, रतवारा ओपी अध्यक्ष प्रमोद प्रसाद को पुलिस केंद्र और गम्हरिया थाना के दारोगा डोमी मंडल को रतवारा ओपी अध्यक्ष बनाया गया. वहीं परमानंदपुर ओपी अध्यक्ष अरविन्द कुमार मिश्रा को घैलाढ़ ओपी अध्यक्ष, डीआईयू शाखा में कार्यरत रंजन कुमार को परमानंदपुर ओपी अध्यक्ष, मधेपुरा थाना के दारोगा पतरिंग पासवान को श्रीनगर थानाध्यक्ष बनाया है. इसी तरह जिले के विभिन्न थाना में पदस्थापित 49 एसआई और एएसआई का भी तबादला किया गया है. बताया जा रहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर चुनाव आयोग के निर्देश पर पुलिस पदाधिकारी का तबादला किया जा रहा है.
(रिपोर्ट:- मनीष कुमार)
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....








