राष्ट्रीय युवा दिवस पर आयोजित होगा कार्यक्रम - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

Post Top Ad

12 जनवरी 2024

राष्ट्रीय युवा दिवस पर आयोजित होगा कार्यक्रम

मधेपुरा: ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा के स्मार्ट क्लास रूम में पूर्वाह्न 11:00 बजे से स्वामी विवेकानंद जयंती सह राष्ट्रीय युवा दिवस समारोह का आयोजन किया गया है. दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. सुधांशु शेखर ने बताया कि यह कार्यक्रम राष्ट्रीय कैडेट कोर, राष्ट्रीय सेवा योजना‌ एवं सेहत केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगा. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य डॉ. कैलाश प्रसाद यादव करेंगे. अतिथियों का स्वागत मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. शंकर कुमार मिश्र और धन्यवाद ज्ञापन गणित विभागाध्यक्ष ले. गुड्ड कुमार करेंगे. उन्होंने बताया कि इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा. इसमें युवाओं को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी भी दी जाएगी. 
(रिपोर्ट:- ईमेल) 
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages