शक में हुई युवक की हत्या के मामले में दंपती को गिरफ्तार - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

Home Top Ad

Post Top Ad

31 मार्च 2026

शक में हुई युवक की हत्या के मामले में दंपती को गिरफ्तार

उदाकिशुनगंज: थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या के मामले का पुलिस ने दो दिनों में खुलासा करते हुए एक दंपती को गिरफ्तार किया है. घटना अवैध संबंध के शक में अंजाम दी गयी थी. सोमवार को उदाकिशुनगंज थाना परिसर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एसडीपीओ अविनाश कुमार ने बताया कि 27 मार्च 2026 को शहजादपुर से गोरपार जाने वाली सड़क पर एक लावारिस अवस्था में बाइक खड़ी मिली थी. वहीं उससे करीब 100 मीटर की दूरी पर मक्के के खेत में एक युवक का शव बरामद किया गया. मृतक की पहचान शंकर मुखिया पिता नागो मुखिया निवासी शिशवा वार्ड संख्या चार थाना आलमनगर, जिला मधेपुरा के रूप में हुई थी. घटना के बाद मृतक के परिजनों के आवेदन के आधार पर उदाकिशुनगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी. उन्होंने कहा कि एसपी के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में मामले की जांच शुरू की. 
अनुसंधान के दौरान पुलिस ने वैज्ञानिक व मानवीय साक्ष्यों के आधार पर धर्मेंद्र कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की. पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि मृतक शंकर मुखिया का उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध था. इसी कारण उसने अपनी पत्नी के साथ मिलकर शंकर मुखिया की गला दबाकर हत्या कर दी. पुलिस ने इस मामले में धर्मेंद्र कुमार 22 वर्ष पिता चन्द्रेश्वरी राम व उसकी पत्नी क्रांति देवी 19 वर्ष दोनों निवासी तुलसीयाही वार्ड संख्या-4 थाना आलमनगर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. मामले में आगे की जांच जारी है. एसडीपीओ अविनाश कुमार ने बताया कि घटनास्थल से पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त एक रस्सी व एक मोबाइल फोन बरामद किया है. वहीं आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है. इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक दिनानाथ राय, राजेश चौधरी आदि शामिल थे.
(रिपोर्ट:-, सोनू कुमार) 
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages