गांधी श्रवण मदर टेरेसा वृद्ध सेवा संस्थान की महत्वपूर्ण बैठक - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

Home Top Ad

Post Top Ad

30 मार्च 2026

गांधी श्रवण मदर टेरेसा वृद्ध सेवा संस्थान की महत्वपूर्ण बैठक

मधेपुरा: गांधी श्रवण मदर टेरेसा वृद्ध सेवा संस्थान की विस्तृत बैठक चंदेश्वरी शर्मा गढिया के दरवाजे पर आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता मुलुर देवी एवं शिवधारी शर्मा ने की. बैठक में बबलू यादव के निधन पर शोक प्रस्ताव रखा गया, जिन्होंने पंजाब में मजदूरी करते हुए अपनी जान गंवाई. उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की गई. संस्था के संस्थापक बाल किशोर कुमार ने मद्य निषेध के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया और समाज में नशा फैलाने वालों से दूरी बनाने का संकल्प लिया. उन्होंने कहा कि नशे के कारण आने वाली पीढ़ी बर्बाद हो रही है और वृद्ध माता-पिता अपने बच्चों से पहले ही इस संसार को अलविदा कह रहे हैं. बैठक में फैसला लिया गया कि अप्रैल के अंतिम माह से समाज के अंतिम पंक्ति के वृद्ध लोगों के बीच सामग्री वितरण किया जाएगा. इसके लिए सारा रूपरेखा और हर तरह के कमेटी सदस्यों को जवाब दे दिया गया है. 


संस्था के द्वारा श्रवण पुरस्कार से सम्मानित करने का फैसला लिया गया है, जो वृद्ध लोगों की सेवा में हाथ बटाने वाले पुत्र-पुत्रवधू को दिया जाएगा. इस पुरस्कार से आसपास एवं दूसरे ग्राम पंचायत के सामाजिक कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि प्रेरित होंगे. 30 मार्च 2026 को मध्य विद्यालय बालम गढिया में परीक्षा परिणाम सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें संस्था के सभी सदस्य भाग लेंगे और छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा. बैठक में सिधारी शर्मा, दशरथ यादव, दीप नारायण यादव, लखन राम, अशोक राम, गजेन्द्र शर्मा, बाजों रजक, मुलुर देवी, आशा देवी, डा. छेदी साह, विवेकानंद, विवेक, राजकुमार साह, दिनेश यादव, बाबा दायरा नी देवी, रेखा देवी, गायत्री देवी, उसा देवी, तेतरी देवी, जयमाला देवी, ममता देवी, रामप्रवेश यादव आदि उपस्थित थे.

(रिपोर्ट:- ईमेल)

पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages