उदाकिशुनगंज: कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय उदाकिशुनगंज की छात्राओं को शैक्षणिक परिभ्रमण के लिए मंदार पर्वत, चित्रकूट मनियारपुर ले जाया गया. वार्डेन प्रतिमा कुमारी के नेतृत्व में इस परिभ्रमण का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य छात्राओं को ऐतिहासिक और पर्यटन स्थलों के बारे में जानकारी देना और उनके बौद्धिक विकास में योगदान करना था. इस परिभ्रमण से छात्राओं को व्यावहारिक ज्ञान और सांस्कृतिक जानकारी मिलती है, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ता है. कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय योजना का मुख्य उद्देश्य हाशिए पर रहने वाले समुदायों की लड़कियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है. इस परिभ्रमण के दौरान छात्राओं ने मंदार पर्वत की प्राकृतिक सुंदरता और चित्रकूट के ऐतिहासिक महत्व के बारे में जानकारी प्राप्त की. मनियारपुर में भी उन्होंने विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया और नए अनुभव प्राप्त किए. वार्डेन प्रतिमा कुमारी का कहना है कि इस तरह के परिभ्रमण से छात्राओं का शैक्षणिक और व्यक्तिगत विकास होता है, और वे अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित होती हैं. मौके पर शिक्षिका दीपा कुमारी एवं लेखपाल मिताली गुप्ता मौजूद रही.
(रिपोर्ट:- सोनू कुमार)
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....








