42 वाँ वार्षिक राष्ट्रीय अधिवेशन 20-22 तक - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

Post Top Ad

27 फ़रवरी 2020

42 वाँ वार्षिक राष्ट्रीय अधिवेशन 20-22 तक

मधेपुरा
दर्शन परिषद्, बिहार का 42 वाँ वार्षिक राष्ट्रीय अधिवेशन 20-22 मार्च तक भूपेन्द्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा में सुनिश्चित है. विश्वविद्यालय में इसकी तैयारी चल रही है और इसको लेकर जनमानस में भी काफी उत्साह है.
                       आयोजन समिति के सदस्यगण लगातार विभिन्न महाविद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों का दौरा कर रहे हैं. शिक्षकों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रेरित किया जा रहा है. इसी कड़ी में बुधवार को शिक्षाशास्त्र विभाग, ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा में संपर्क एवं परिचर्चा का आयोजन किया.
                           इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रधानाचार्य सह आयोजन समिति के स्वागताध्यक्ष डाॅ. के. पी. यादव ने कहा कि यह एक सुखद संयोग है कि मधेपुरा की धरती पर यह राष्ट्रीय आयोजन होने जा रहा है. इसका मुख्य विषय शिक्षा, समाज एवं संस्कृति है. इसमें देश के कई प्रमुख दार्शनिक एवं विद्वान पहुँच रहे हैं. हम सबों को मिलकर इस कार्यक्रम को सफल बनाना है.
 
बढ़ेगी बीएनएमयू की प्रतिष्ठा
शिक्षा संकाय के पूर्व अध्यक्ष डाॅ. राणा जयराम सिंह ने कहा कि ने कहा कि दर्शन परिषद् का अधिवेशन बीएनएमयू में पहली बार आयोजित होने जा रहा है. इससे राष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा बढ़ेगी.                      
एक मार्च तक जमा होंगे शोध आलेख
आयोजन सचिव सह जनसंपर्क पदाधिकारी डाॅ. सुधांशु शेखर ने बताया अधिवेशन के अवसर पर एक स्मारिका का प्रकाशन किया. इसके लिए शोध सार एवं शोध आलेख एक मार्च तक sudhan.ph@gmali.com पर भेजा जा सकता है. सम्मेलन में प्रस्तुत किए गए चुनिंदा आलेखों को पुरुस्कृत भी किया जाएगा. साथ ही उसे परिषद् की शोध-पत्रिका 'दार्शनिक अनुगूँज' में निःशुल्क  प्रकाशित किया जाएगा.
                          इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डाॅ. जावेद अहमद एवं पूर्व विभागाध्यक्ष डाॅ. अमित कुमार ने कहा कि यह अधिवेशन बी. एड. के शिक्षकों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों के लिए एक सुनहरा अवसर है. इस अवसर पर सुप्रीता कुमारी, विनीत राज, डाॅ. आशुतोष झा, नदीम अहमद अंसारी, डॉ. कुंदन कुमार सिंह, अमित कुमार आनंद, स्नेहा कुमारी, डॉ. अनीश कुमार, गोविन्द कुमार, डॉ. आसिफ अली, कुंजन लाल पटेल, डॉ. मिथिलेश कुमार, डॉ. अभय कुमार सिंह, विवेकानंद आदि उपस्थित थे.
(रिपोर्ट:- ईमेल) 

Post Bottom Ad

Pages