सेविका हत्याकांड में चार लोगों पर मामला दर्ज - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

Home Top Ad

Post Top Ad

26 मई 2021

सेविका हत्याकांड में चार लोगों पर मामला दर्ज

मुरलीगंज: मुरलीगंज थाना क्षेत्र के दिग्घी पंचायत स्थित साहेबगंज इटहरी वार्ड नौ की आंगनबाड़ी सेविका संजू देवी उर्फ रंजू की हत्या मामले में नामजद चार व्यक्तियों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है. संजू देवी लगभग नौ वर्षों से सेविका पद पर कार्यरत थी. रविवार को दिन में सौतन और सौतेला पुत्र प्रिंस कुमार से विवाद हुई थी. हालांकि जायदाद को लेकर वर्षों से विवाद होने की बात कही गई है. 

विवाद को लेकर रंजू पांच साल तक मुरलीगंज में रूम भाड़े पर लेकर अपने बच्चों के साथ रही थी. इधर कुछ दिनों से गांव में अपने स्थायी निवास में रहना शुरू किया. रंजू को जिसका डर था रविवार को सच साबित हो गया. रंजू के पति विवेक साह भी दोनों पत्नियों के विवाद के कारण मानसिक रूप परेशान रहते थे.

विवेक साह की पहली पत्नी रेणू देवी वार्ड नौ की वार्ड सदस्य है. मृतिका रंजू वार्ड नौ केंद्र संख्या 108 की सेविका थी और केन्द्र संख्या 113 के प्रभार में थी. दोनों पत्नियों को एक-एक पुत्र और दो-दो पुत्री है. 


पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages