मधेपुरा: भूपेन्द्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के सीनेट सदस्य व शोधार्थी रंजन कुमार ने बुधवार को कुलपति आरकेपी रमन को पत्र लिखकर विश्वविद्यालय में कोविड सेल गठन करने का मांग किया है. इस सम्बन्ध में उन्होंने कुलपति को पत्र लिखा है. उन्होंने पत्र में लिखा कि अभी पूरा देश ही नहीं पूरी दुनिया कोरोना संक्रमण के महामारी से जूझ रहा है और विश्वविद्यालय भी इस संक्रमण से अछूता नहीं रहा है.
कई कर्मचारी, शिक्षक, छात्र भी इसके चपेट में आ चुके हैं. इसलिए मौजूदा समय में विश्वविद्यालय में कोविड सेल का गठन करना अत्यंत आवश्यक है. सेल के गठन होने से योजनाबद्ध तरीके से कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय स्तर पर सार्थक पहल किया जा सकेगा. साथ ही साथ समय-समय पर निरंतर जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा सकेंगे. ऑनलाइन और ऑफलाइन मोड में शिक्षक कर्मियों को छात्रों को एवं आम लोगों को भी जागरूक भी कर सकेंगे.
उक्त कार्य को निष्पादित करने में एनएसएस की सक्रिय भूमिका होनी चाहिए. टेस्टिंग अवेयरनेस प्रोग्राम आदि लगातार चलाए जाएं. तथा विश्वविद्यालय के स्वास्थ केंद्र को सुव्यवस्थित एवं सक्रिय बनाया जाए एवं चिकित्सक की बहाली की जाय. विवि की ओर से हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया जाए ताकि जिससे जरूरतमंद लोग उस हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करके सहयोग मिल सके.
(रिपोर्ट:- ईमेल)
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....







