पुण्यतिथि पर आयोजित क्विज सहित विभिन्न विधाओं में सफल छात्रों को किया गया सम्मानित - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

Home Top Ad

Post Top Ad

9 जनवरी 2024

पुण्यतिथि पर आयोजित क्विज सहित विभिन्न विधाओं में सफल छात्रों को किया गया सम्मानित

मधेपुरा: मंगलवार को जिला मुख्यालय के समिधा ग्रुप परिसर में संस्था के संस्थापक एवं मधेपुरा में कंप्यूटर शिक्षा के सजग चिंतक संदीप शांडिल्य की तीसरी पुण्यतिथि मनाई गई. इस अवसर पर कार्यक्रम के उद्घाटनकर्ता बीएनएमयू के कुलानुशासक डॉ. विश्वनाथ विवेका ने कहा कि संदीप शांडिल्य मधेपुरा की उपज रहे. कंप्यूटर के क्षेत्र मे मधेपुरा को समृद्ध बनाने में उनकी अहम भूमिका रही. समिधा ग्रुप उनके उसी संकल्प का साकार रूप है. यहां से लगातार शिक्षा प्राप्त छात्र बड़े-बड़े पदों पर कार्यरत हैं. उन्होंने कहा कि हम उनके अधूरे सपनों को पूरा करने का प्रयास करें, यही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी. मुख्य अतिथि बीएनएमयू के उप कुलसचिव (स्थापना) डॉ. सुधांशु शेखर ने कहा कि संदीप शांडिल्य की उम्र कम रही, लेकिन उनके सपने बहुत बड़े-बड़े थे. 
उन्होंने मधेपुरा के लिए कई खूबसूरत सपनों की नींव रखी. उस को साकार रूप देना वर्तमान पीढ़ी की जवाबदेही है. उन्होंने कहा कि संदीप ने मधेपुरा को कंप्यूटर एवं आईटी सहित अन्य क्षेत्रों में बहुत कुछ दिया, जो आज समाज की बड़ी जरूरत बन गई है. उनके द्वारा स्थापित समिधा संस्था आज युवाओं में उम्मीद की किरण जैसा है. यहां संदीप की पुण्यतिथि से लगातार एक सप्ताह तक उनके नाम से युवाओं के लिए भाषण, निबंध, चित्रकला आदि प्रतियोगिताएं आयोजित करने की जरूरत है. विशिष्ठ अतिथि टी. पी. कालेज में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अमिताभ कुमार ने कहा कि संदीप एवं समिधा ग्रुप कई सपनों का केंद्र रहा है. उन सपनों को साकार करने की जरूरत है. पत्रकार प्रशांत कुमार ने कहा कि संदीप एक अच्छे मित्र एवं नेकदिल इंसान थे. संस्था के संरक्षक संतोष झा ने कहा कि संदीप चाहते थे कि संस्थान के युवा समाज एवं राष्ट्र के लिए कार्य करें और हमारे मधेपुरा का समग्र विकास हो. 
कार्यक्रम का संचालन युवा उद्घोषक हर्ष वर्धन सिंह राठौर ने किया. उन्होंने कहा कि संदीप ने मधेपुरा के युवाओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथि को डायरी और कलम से सम्मानित किया गया और अंत में दो मिनट का मौन रखकर संदीप शांडिल्य को श्रद्धांजलि दी गई. इस अवसर पर आयोजित क्विज प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों सहित केवाईपी, बीएससीएफए के सफल छात्रों को सम्मानित किया गया. क्विज में प्रज्ञा, अमृत, कोमल, सौम्या भारती, शिवानी क्रमश पहले से पांचवे स्थान पर रहे. वहीं केवाईपी में शिवाली, कल्पना, स्नेहा, रोहित, अभिषेक, सुहानी, अनुष्का को और बीएस सीएफए में वैभव, नजीरा प्रवीण, रानी, अंकित, शुभांगी को प्रमाण पत्र एवं उपहार दिया गया. इस अवसर पर समिधा ग्रुप की सबिता झा, कोऑर्डिनेटर-अंशु राज, आकाश कुमार, संतोष कुमार, सोनू, वैभव, राजिया प्रवीण, साक्षी, राजनंदनी, आलोक कुमार उपस्थित थे. 
(रिपोर्ट:- ईमेल) 
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages