सोए अवस्था में आंगनबाड़ी सेविका की गोली मारकर हत्या - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

Home Top Ad

Post Top Ad

25 मई 2021

सोए अवस्था में आंगनबाड़ी सेविका की गोली मारकर हत्या

मुरलीगंज: मुरलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत दिग्घी पंचायत के साहेबगंज इटहरी वार्ड नौ निवासी विवेक साह की दूसरी पत्नी आंगनवाड़ी सेविका संजू देवी उर्फ रंजू 35 की रविवार देर रात सोए अवस्था में गोली मारकर हत्या कर दी गई है. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी कर घंटों बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने तत्काल मृतिका के सौतेले पुत्र प्रिंस कुमार को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. 

थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने कहा कि घटना को लेकर कई बिन्दुओं पर जांच की जा रही है. हलांकि सेविका की हत्या करने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाई है. इस दौरान लोगों ने बताया कि विवेक साह को दो पत्नी थीी. दूसरी पत्नी आंगनवाड़ी सेविका संजू देवी उर्फ रंजू कुमारी की हत्या हुई है. घटना की रात विवेक गाँव से बाहर एक तिलकोत्सव में शामिल होने गया थे. आसपास के लोग जब तक पहुंचते तब तक रंजू की मौत हो गई थी.  
सूचना पाकर पति देर रात हीं घर पहुंचे. बताया गया कि इधर कुछ दिनों से दोनों पत्नियों और पुत्र के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा था. पहली पत्नी रेणू देवी वार्ड नौ की वार्ड सदस्य है. उनके पुत्र प्रिंस कुमार लगभग 18 साल का है. इन दोनों से रंजू की कभी नहीं बनी है. लगभग पांच दिनों से पारिवारिक कलह चल रहा था. ऐसा स्थानीय लोगों और उनके करीबियों का कहना था. इधर मृतिका की मां, पिता और भाई परिवार वालों पर हत्या करने का आरोप लगा रहे थे. 

मायके वालों ने प्रशासन के आने के बाद शव को दाह संस्कार करने जाने दिया. बहरहाल विभिन्न बिन्दुओं को लेकर पुलिस जांच कर रही है. गहन पुलिसिया अनुसंधान के बाद हीं हत्या के कारणों का पता चल पाएगा. पति विवेक साह घटना को लेकर कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं थे. जानकारी होते हीं लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी. थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने कहा कि घटना को लेकर कई बिन्दुओं पर जांच की जा रही है. पूछताछ हेतु मृतिका के सौतेले पुत्र प्रिंस कुमार को हिरासत में लिया गया. हलांकि हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया. मृतिका के पिता के आवेदन पर चार नामजद के विरूद्ध मामला दर्ज किया गया है. 


पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages