मुरलीगंज: मारवाड़ी युवा मंच मुरलीगंज इकाई के पुनर्गठन के लिए रविवार को एक बैठक आयोजित की गई. बैठक निवर्तमान अध्यक्ष सूरज पंसारी के अध्यक्षता में आयोजित की गई. बैठक में मंच के कार्यों एवं आगामी कार्य योजनाओं पर भी विशेष चर्चा की गयी. बैठक में सर्वसम्मति से सत्र 2021 - 22 के लिए सुमित कुमार अग्रवाल को अध्यक्ष पद के मनोनीत किया गया. जबकि अंकित अग्रवाल को सचिव और पारस सर्राफ को कोषाध्यक्ष, राजू बंसल को उपाध्यक्ष और सूरज अग्रवाल को सहसचिव पद पर मनोनीत किया गयाा.
सभी नव मनोनीत सदस्यों को लोगों ने बधाई एवं सफल कार्यकाल की शुभकामना दी. मौके पर नव मनोनीत अध्यक्ष सुमित अग्रवाल ने बताया कि मंच के द्वारा इस कोरोना महामारी में लगातार ऑक्सीजन सेवा लोगो को दी जा रही है और पिछले 4 वर्षों से हमारी शाखा में 2 सिलेण्डर मौजूद थे. लेकिन इस कोरोना महामारी को देखते हुए कुछ दानवीर की मदद से शाखा में 4 नए सिलेण्डर लिये गये हैं. अब शाखा में कुल 6 सिलेण्डर हो गये हैंं.
हमारी कोशिस रहेगी की सभी जरूरतमंद की मदद कर सके. वही मौके पर सचिव अंकित अग्रवाल ने बताया कि बिहार प्रान्तीय मारवाड़ी युवा मंच की शाखाएं पूरे बिहार में लगभग 500 से ज्यादा ऑक्सीजन सिलेंडर के माध्यम से प्राणावायु सेवा के नाम से ये कार्यक्रम चला रही है. जो लगभग हर जिले में मजूद है. यह सेवा 24× 7 घंटे उपलब्ध हैै. वैसे मरीजो के लिए जो होम आइसोलेशन में घर पर रहकर अपना इलाज करवा रहे हैं.
अभी तक लगभग मुरलीगंज शाखा से 15 से अधिक लोगों ने ऑक्सीजन की सेवा दी गई है. मौके पर चिराग अग्रवाल, निखिल कुमार, बबलू शर्मा, राहुल अग्रवाल, बजरंग अग्रवाल ,सुनील अग्रवाल की मजूद थे.
ऑक्सीजन सेवा के लिए जारी किया हेल्पलाइन नंबर
9430209644
9006501978
7667600798
9006953507








