सड़क जागरुकता अभियान के तहत शुक्रवार कोसिहेश्वर प्रखंड कार्यालय परिसर में भारतीय जन नाट्य संघ “इप्टा”एवं प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में इप्टा के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया. नाटक के माध्यम से लोगों यातायात नियम का पालन करने तथा वाहन सावधानी से चलाने कि अपील की. वहीं, गाड़ी चलाते समय हेलमेट का इस्तेमाल जरुर करे, और जब भी चारचक्का वाहन पर चले तो अपना सीट बेल्ट अवश्य बाधे गाड़ी चलने के वक्त दिशा की जानकारी लेकर कर गाड़ी का निवेदन करें. मौके पर सुनीत साना द्वारा निर्देशित नाटक में सुभाष चंद्र, अंजली कुमारी, नीरज कुमार, सत्यम कुमार, आशीष कुमार द्वारा नाटक प्रस्तुत किया गया. इस दौरान बीडीओ अजित कुमार, सीओ जयजय राम, थानाध्यक्ष राजेश चौधरी, एएसआई शंभु कुमार आदि मौजूद थे.
Post Top Ad
23 जनवरी 2016
Home
Unlabelled
नाटक के माध्यम से लोगों बताया यातायात नियम
नाटक के माध्यम से लोगों बताया यातायात नियम
Post Bottom Ad
Author Details
मधेपुरा खबर समाज में होने वाली हर घटनाओं के साथ ससमय आपके समक्ष प्रस्तुत है. देश भर में छुपी प्रतिभाओं को पहचान मिले, हम इसकी भरपूर कोशिश करते हैं. साथ हीं कुरीतियों एवं समाज में फैली बुराइयों के खिलाफ आवाज उठाना हम अपना परम कर्तव्य समझते हैं और यही निष्पक्ष पत्रकारिता की नींव है. किसी भी प्रकार की खबरों के प्रकाशन के लिए संपर्क करें :-
मो. नं. - 7257835555, 9934996680
ई-मेल - madhepurakhabar@gmail.com









