पटना
सोमवार को कोरोना के कारण लॉक डाउन को लेकर जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने पटना के गांधी मैदान में सड़कों पर रहने वाले वाले लाचार, गरीब, और वंचित लोगों के बीच खाना बांटा. ये लोग लगातार दो दिनों से भूखे थे.
जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ने कहा कि सरकार अपनी जिम्मेदारी से हट सकती है लेकिन हम अपनी जिम्मेदारी से नही हट सकते हैंं. खाना लोगों की मूलभूत आवश्यकता में से एक है. ऐसे में हम उन लोगों को खाना खिलने का प्रयाद कर रहे है जो इस लॉक डाउन के कारण आर्थिक रूप से प्रभावित हुए है.
सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए पप्पू यादव ने कहा कि लॉक डाउन तो जरुरी है पर सरकार को उन लोगों के लिए भी सोचने की जरुरत है जो वंचित है, रोज़ कमाने और खाने वाले हैं. इस तरह के लॉक डाउन में सबसे ज्यादा समस्या कामगार लोगों की हैं सरकार को चाहिए की इन लोगों के लिए कुछ वैकल्पिक व्यवस्था की जाए. सरकार ऐसे लोगों के लिए खाने एवं अन्य जरुरी सामानों की व्यवस्था की जाएँ.
बिहार की जनता से अपील करते हुए पप्पू यादव ने कहा कि इस महामारी से बचने का एक मात्र तरीका घर में रहना और लोगों के संपर्क में आने से बचने की है. सब लोग अपने घरों में रहें.
(रिपोर्ट:- ईमेल)