मुरलीगंज में लॉकडाउन के तहत पुलिस के कड़े तेवर - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

24 मार्च 2020

मुरलीगंज में लॉकडाउन के तहत पुलिस के कड़े तेवर

मुरलीगंज
सरकार के आदेशानुसार 31 मार्च तक लॉक डाउन के तहत सोमवार को मुरलीगंज में खासा असर देखने को मिला. इस दौरान नपं ईओ शंकर प्रसाद, बीडीओ ललन कुमार चौधरी, सीओ शशिभूषण कुमार, थानाध्यक्ष किशोर कुमार पुलिस बल के साथ शहर का भ्रमण कर लॉक डाउन को लेकर कड़े रूख अपनाये.

हलांकि किराना, दवाई एवं सब्जी दुकानदारों को भी दुकान पर ज्यादा भीड़ नही लगाने का निर्देश दिया गया. वही ईओ शंकर प्रसाद एवं सीओ शशिभूषण कुमार दुकानदारों को समझाकर 31 मार्च तक अपनी अपनी दुकान बंदकर घर में रहते हुए ऐतिहात बर्तने को कहा.

वही पुलिस बल ने कड़े रूख अपनाते हुए आवागमन करने वाले कई वाहन चालकों पर लाठीयां भी बरसायी एवं दर्जनों वाहनो के टायर में किल घोपकर हवा निकाल दिया. पुलिस के रवैये से लोगों में हरकंप मच गया.

Post Bottom Ad

Pages