पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनी - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

11 फ़रवरी 2021

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनी

मधेपुरा: गुरुवार को गिरिजा कपिलदेव इंटर कॉलेज के प्रांगण में भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रीता राय की अध्यक्षता में जनसंघ के संस्थापक एकात्म मानववाद के प्रणेता महामना पंडित दीनदयाल उपाध्याय का पुण्यतिथि मनाई गई. लोगों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया. उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा की. 

संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि हम सभी भाजपा कार्यकर्ता पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बताए रास्ते पर चलकर समाज एवं दल को मजबूती प्रदान करने का कार्य करते रहेंगे. नगर अध्यक्ष अंकेश गोप ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने समाज को एक विचार प्रदान किया. एकात्म मानववाद, अंत्योदय के द्वारा समाज के सबसे निचे पायदान के व्यक्ति तक पहुँचकर उसका कल्याण हो इसके बारे में सोचते थे.  
पंडित जी का विचार आज के युवाओं को आत्मसात कर समाज को बढ़ाने का कार्य करना चाहिए. महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष अर्पणा कुमारी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचार को समाज में बढ़ा कर समता मूलक बनाने का कार्य करते रहेंगे. मौके पर कुमारी साबरमती, लखी देवी, श्वेता सिन्हा, किरण सिंह, विद्या कुमारी उपस्थित थी. 

(रिपोर्ट:- ईमेल)
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages