नवाचार रंगमंडल ने नाना पाटेकर को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

8 अक्टूबर 2026

नवाचार रंगमंडल ने नाना पाटेकर को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मधेपुरा: कला, रंगमंच एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के क्षेत्र में सक्रिय नवाचार रंगमंडल की ओर से अभिनेता एवं रंगकर्मी नाना पाटेकर को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई. नवाचार रंगमंडल के उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ रंगकर्मी मिथुन कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में कलाकारों एवं सदस्यों ने नाना पाटेकर के अभिनय जीवन तथा भारतीय सिनेमा में उनके महत्वपूर्ण योगदान को याद किया. इस दौरान कलाकारों ने कहा कि नाना पाटेकर ने अपने दमदार अभिनय, प्रभावशाली संवाद अदायगी और विशिष्ट अभिनय शैली से दर्शकों के दिलों में विशेष स्थान बनाया. कलाकारों एवं सदस्यों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. नवाचार रंगमंडल के उपाध्यक्ष मिथुन कुमार गुप्ता ने कहा कि नाना पाटेकर का अभिनय केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि उनके किरदारों में सामाजिक सरोकार, संवेदना और आम आदमी के संघर्ष की झलक भी दिखाई देती रही। उनकी विशिष्ट अभिनय शैली और संवाद बोलने का अंदाज लंबे समय तक याद किया जाएगा. 
रंगमंडल के कोषाध्यक्ष मो. चांद ने नाना पाटेकर के प्रसिद्ध संवादों को याद करते हुए कहा कि उनके संवादों में इंसानियत, भाईचारे और सामाजिक एकता का गहरा संदेश मिलता रहा है. उपस्थित कलाकारों ने कहा कि नाना पाटेकर की कला, उनके यादगार किरदार और मानवीय संदेश रंगमंच एवं सिनेमा से जुड़े कलाकारों को सदैव प्रेरित करते रहेंगे. कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी सदस्यों ने मौन रखकर महान कलाकार को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके विचारों एवं मानवीय संदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया. मौके पर मो. अतीफ, मो. फैयाज, मानवी कामती, शिवानी कुमारी, अमन कुमार समेत अन्य कलाकार एवं सदस्य मौजूद थे.
(रिपोर्ट:- ईमेल)
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages