डॉ सुधांशु शेखर को डेविड यादव ने दिया बधाई - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

11 फ़रवरी 2024

डॉ सुधांशु शेखर को डेविड यादव ने दिया बधाई

मधेपुरा: बीएन मंडल विश्वविद्यालय मधेपुरा के स्नातकोत्तर दर्शनशास्त्र विभाग के विभाध्यक्ष नियुक्त होने पर डॉ सुधांशु शेखर को मधेपुरा के युवा नेता डेविड यादव ने बधाई दिया. डेविड यादव ने बताया कि सुधांशु शेखर प्रख्यात शिक्षाविद आध्यात्मिक व्यक्तित्व अत्याधिक ऊर्जावान हैं एवं अपने कार्य के प्रति समर्पित भावना रखते हैं डॉ सुधांशु शेखर वफादारी की मिसाल, विद्वान सदैव समाज और समाज के सभी वर्गों के व्यक्तियों का कैसे भला हो यह भावना रखते हैं,तथा उनका उत्थान कैसे हो इसकी प्रयास करते हैं एवं यथोचित सदैव उनकी मदद में तत्पर भी रहते हैं डॉ सुधांशु मूलतः एक पत्रकार एवं लेखक हैं, जिन्होंने शोध एवं अध्यापन के क्षेत्र में भी अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई. 

इन्होने छात्र जीवन से ही शिक्षा, समाज, संस्कृति एवं राजनीति के विभिन्न आयामों पर लगातार चिंतन-मनन एवं लेखन करते रहे हैं. इन्होंने भारतीय दार्शनिक अनुसंधान परिषद् (आईसीपीआर), नई दिल्ली के जूनियर रिसर्च फेलो (जेआरएफ) और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी), नई दिल्ली के प्रोजेक्ट फेलो (पीएफ) रह चुके हैं. इन्होंने तीन शोधपरक पुस्तकों की रचना की हैं. ये हैं- 'गाँधी-विमर्श', 'सामाजिक न्याय : अंबेडकर विचार और आधुनिक संदर्भ' एवं 'भूमंडलीकरण और मानवाधिकार'. डेविड यादव ने बताया कि डॉ सुधांशु शेखर पूर्व में विश्वविद्यालय के कई पदों पर ईमानदारी से अपना कार्य किए हैं.
(रिपोर्ट:- ईमेल)
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages