मधेपुरा: बीएन मंडल विश्वविद्यालय में पीजी फर्स्ट सेमेस्टर (दिसंबर 2023) में नामांकित छात्रों के परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि स्थगित कर दी है. परीक्षा नियंत्रक प्रो. शशिभूषण ने बताया कि 8 फरवरी से 12 फरवरी तक परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि निर्धारित की गई थी. ऑन स्पॉट नामांकन के कारण परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई. फिलहाल परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया को स्थगित कर दी गई है. उन्होंने बताया कि 15 फरवरी से 18 फरवरी तक परीक्षा फॉर्म भराए जाने की संभावना है. बता दें कि विश्वविद्यालय द्वारा दो बार परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि जारी की गई थी. पहली बार बिना विलंब शुल्क के साथ 05 फरवरी से 09 फरवरी तक जबकि विलंब शुल्क के साथ 12 फरवरी तक रखी गई थी.
दूसरी बार बिना विलंब शुल्क के साथ 8 फरवरी से 12 फरवरी तक जबकि विलंब शुल्क के साथ 13 फरवरी तक परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि घोषित गई थी. परीक्षा की तिथि 28 फरवरी से शुरू होने की घोषणा की गई थी. सवाल यह है कि जब तक विश्वविद्यालय पूरी तरह से परीक्षा लेने के लिए तैयार नहीं हो जाता है तबतक परीक्षा की तिथि क्यों घोषित कर देता है. संभवतः विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों को परेशान करने के उद्देश्य से बार - बार ऐसा कर रहा है. जब भी विश्वविद्यालय द्वारा किसी भी फॉर्म के भरने की तिथि जारी की जाती है तो उक्त तिथि के दो-तीन दिन बाद ही फॉर्म भरने प्रक्रिया शुरू होती है. तब तक छात्र फॉर्म भरने के लिए साइबर कैफे की दुकान तो जाते हैं लेकिन फिर निराश होकर घर लौट जाते हैं.
(रिपोर्ट:- गरिमा उर्विशा)
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....









