मधेपुरा: पार्वती विज्ञान महाविद्यालय, मधेपुरा के वनस्पति शास्त्र विभाग में गुरुवार को स्नातक पंचम सेमेस्टर के एमजेसी एवं एमआईसी के विद्यार्थियों के लिए सेमिनार आयोजित किया गया. विभागाध्यक्ष डॉ. राजीव जोशी की अध्यक्षता में आयोजित इस सेमिनार का मुख्य विषय ‘डीएनए इज द जेनेटिक मटेरियल’ रहा। इसमें विद्यार्थियों ने विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए और शिक्षकों ने डीएनए के आनुवंशिक महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला. सेमिनार में अंग्रेजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. नीलाकांत, राजनीति शास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. संजय कुमार सिंह, मैथिली विभाग की विभागाध्यक्ष राजश्री, जन्तु विज्ञान विभाग के डॉ. कृष्ण कुमार, अर्थशास्त्र विभाग के डॉ. धनंजय, गणित विभाग के डॉ. प्रभु कुमार शाह, डॉ. उमाशंकर प्रसाद उदय तथा एनएसएस समन्वयक डॉ. चंद्रदेव ठाकुर सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। सभी ने विषय से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार रखे और विद्यार्थियों का ज्ञानवर्धन किया. सेमिनार में खुशबू कुमारी, अंजली, मनीषा, कोमल, पूजा, पुष्पांजलि, तबस्सुम परवीन, सपना, मुस्कान, महावीस प्रवीण, अशर टीपू, आखिफ हसन, नीतीश, अभिषेक और अजीत सहित अन्य विद्यार्थियों ने विषयवस्तु पर अपने-अपने विचार प्रस्तुत किए. विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी से कार्यक्रम शैक्षणिक और संवादपरक बना रहा. सेमिनार के समन्वयक डॉ. अजय कुमार ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना की. उन्होंने कार्यक्रम में शामिल सभी शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया. वहीं, विभागाध्यक्ष डॉ. राजीव जोशी ने कहा कि वनस्पति शास्त्र विभाग के विद्यार्थी नियमित रूप से महाविद्यालय आ रहे हैं और अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं. उन्होंने विद्यार्थियों को इसी तरह अध्ययन और शैक्षणिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया.
(रिपोर्ट:- ईमेल)
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....










