परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि जारी - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

13 फ़रवरी 2024

परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि जारी

मधेपुरा: बीएन मंडल विश्वविद्यालय पीजी फर्स्ट सेमेस्टर नामांकित छात्रों के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की नई तिथि जारी कर दी है. परीक्षा नियंत्रक प्रो. शशिभूषण ने बताया कि पीजी फर्स्ट सेमेस्टर दिसंबर 2023 का परीक्षा फॉर्म बिना विलंब शुल्क के 15 से 17 फरवरी तक भरा जाएगा. जबकि विलंब शुल्क के साथ 18 फरवरी तक परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि निर्धारित की गई है. उन्होंने छात्रों से अपील की है कि यूएमआइएस पोर्टल पर यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन कर सभी अपना परीक्षा फॉर्म भरकर अपने विभाग या कॉलेज में जमा कर दें. बताया कि परीक्षा 28 फरवरी से शुरू होगी. 
(रिपोर्ट:- ईमेल) 
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages