मधेपुरा: रविवार को भाजपा कार्यालय में युवा मोर्चा के जिला कमिटी की बैठक आहूत की गई. जिसकी अध्यक्षता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने किया. जहां युवा चौपाल ग्रामीण क्षेत्र के प्रत्येक शांति केंद्र पर तथा शहरी क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में मोदी सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा किया गया. साथ ही पंडित दीनदयाल की पुण्यतिथि के अवसर पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया. धन्यवाद मोदी जी पोस्ट कार्ड, लेखन अभियान तथा सरस्वती पूजा मंडल में घुम-घुम कर पूजा समिति के सदस्यों से ज्यादा से ज्यादा राम मंदिर निर्माण के लिए पोस्ट कार्ड लेखन एवं प्रेषण अभियान चलाना.
इस कार्य के मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष दीपक कुमार तथा विशिष्ट अतिथि अभिषेक कुमार साह, जिला उपाध्यक्ष सेतु राज यादव, जिला महामंत्री अमित कुमार, जिला प्रवक्ता सुधाशु रंजन, जिला मंत्री संतोष सिंह, जिला मंत्री पवन कुमार, मंडल अध्यक्ष गौतम कुमार राणा, मंडल अध्यक्ष रामकेत, शंकर कुमार ठाकुर, प्रकाश कुमार सरदार, सुभाष कुमार साह, अरविंद कुमार, राजा सिंह चंदेल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे. मंच का संचालन जिला उपाध्यक्ष सेतु राज यादव ने किया.
(रिपोर्ट:- ईमेल)
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....









